Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 तस्कर गिरफ्तार

13

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगल में नीलगाय का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया था। इस घटना में शामिल आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, GI तार और कुल्हाड़ी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के, छतवा गांव के जंगल में आरोपियों ने नीलगाय को फंसाने और शिकार करने के लिए GI तार का उपयोग किया। उन्होंने तार में विद्युत करंट प्रवाहित कर नीलगाय को मार गिराया। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि नीलगाय ने गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था। तिलमिला कर अपराधियों ने नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया और मांस को अपने दोस्तों के साथ बांटकर खाने में जुट गए। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडे ने कहा कि आरोपियों ने नीलगाय को मारकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का गंभीर उल्लंघन किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट है। आरोपियों से नील गाय की सिर और 30 किलो मांस भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1.लक्ष्मी प्रसाद (45 वर्ष)

2. विश्वनाथ रवि (60 वर्ष)

3.विश्वनाथ रवि (22 वर्ष)

4. पन्ना लाल रवि (28 वर्ष)

5. कन्हाई प्रसाद कुर्रे (47 वर्ष)

6. विजय रवि (35 वर्ष)

Previous articleCG : कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, 17 हाईड्रा, 6 क्रेन के उपयोग पर रोक
Next articleCG : अवैध उत्खनन पर कार्रवाई जारी, हफ्ते भर में 66 वाहन जब्त…