Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव हुआ सामान्य रायपुर महिला सामान्य के लिये आरक्षित

राजनांदगांव हुआ सामान्य रायपुर महिला सामान्य के लिये आरक्षित

23

रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है। रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चल रही है।

यह भी पढ़े अनारक्षित और ओबीसी आरक्षित सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए निकाला जाएगा। 11 सीटों में से सात सीटें अनारक्षित के लिए रहेंगी। चार ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के बाद ओबीसी और बची हुई अनारक्षित सीटों में महिलाओं का आरक्षण होगा। इस तरह 14 निगम में 7 अनारक्षित सीटें हैं, इनमें दो महिलाओं के लिए और 4 ओबीसी, जिसमें एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगी। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया पूरी हुई है। लेकिन आगामी महीने में बोर्ड परीक्षा के पहले रिवीजन क्लासेस और सारी प्रक्रिया को देखते हुए टीचरों का उपलब्ध होना और स्कूल खोले रखना कठिनाई भरा होगा। वैसे भी सभी नगर पालिका निगम में सुचारु रूप से कार्य संचालन हेतु नगर में प्रशासक बिठाए गए है। जिससे निगम के सभी कामकाज प्रभावित ना हो। इसी सब कारणों से चुनाव मई महीने में संपन्न कराए जा सकते है। 1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य

Previous articleCG : कोरबा में फिर चली गोली: कारोबारी के बाद अब युवक बना निशाना…
Next articleCG : सचिव की लापरवाही से 5 गरीबों को नहीं मिल रहा राशन…