Home छत्तीसगढ़ CG : डैम में बड़ा हादसा, नाव पलटी, कई पर्यटक थे सवार…

CG : डैम में बड़ा हादसा, नाव पलटी, कई पर्यटक थे सवार…

18

रायगढ़. नए साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही. वहीं आज दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें लोग बाल-बाल बचे. टीपाखोल डेम में नाव पलटी है. नाव में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे हैं. लाइफ जैकेट के कारण गहरे पानी में डूबने से पहले गोताखोरों ने बचा लिया. वहीं दूसरी घटना भी डेम के पास हुई है जहां पर्यटकों से भरा बोलेरो पलटने से अफरा-तफरी मच गई.

बता दें कि टीपाखोल डेम शहर से सात किलोमीटर दूर है. नए साल के कारण यहां भारी भीड़ रही. ग्राम पंचायत टीपाखोल द्वारा डेम में मोटर वोट और नाव चलाई जाती है. डेम के पास ही नया साल मनाने गए पर्यटकों से भरा बोलेरो वाहन पलट गया. इस हादसे में भी लोग बाल-बाल बचे.

Previous articleसीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के रिश्वत के आरोपों का खुलासा, पदक वापस लिया
Next articleआज भोपाल से पीथमपुर तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 337 मिट्रिक टन रासायनिक कचरे का होगा निपटान