Home छत्तीसगढ़ CG : अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर 1 की मौत...

CG : अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर 1 की मौत 10 घायल

18

सूरजपुर ।  जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सभी महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। वहीं हादसे में ऑटो को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। 

दरअसल, सूरजपुर के बरोल गांव से महिलाएं ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान सभी वहां से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन में ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। 

Previous articleउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा संभाग में एमपीआरडीसी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Next articleCG : काका ढाबा के पास हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार