Home मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में...

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की

27

भोपाल
मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को सर्दी का असर कम होने के बाद शुक्रवार को मंदसौर, रतलाम, बड़वानी सहित कई जिलों में वर्षा हुई। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बादल बने रहने के कारण पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

उधर अलग-अलग बनी मौसम प्रणालियों के असर से इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में शुक्रवार को वर्षा भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रविवार के बाद मौसम साफ होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Previous articleमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी
Next articleअचानक थमे ‘हमसफर एक्सप्रेस’ के पहिए यात्रियों में मचा हड़कंप ‘हमसफर एक्सप्रेस’ के पहिए