Home छत्तीसगढ़ CG : किचन में आग फैलने से 4 मंजिला इमारत में मचा...

CG : किचन में आग फैलने से 4 मंजिला इमारत में मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से हुई घटना

76

रायगढ़। रायगढ़ में चार मंजिला इमारत के मकान में आग लग गई। इससे रसोई का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड स्थित अटल आवास निवासी प्रवीण कुमार का मकान बिल्डिंग के चौथी मंजिल में है। गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके घर के किचन में एकाएक आग लग गई। इससे घर में भगदड़ मच गई। ऐसे में आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई। ऐसे में जिंदल फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड और नगर सेना तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Previous articleCG : 10 जवानों की हत्या कर लूटी गई थ्री नॉट थ्री राइफल बरामद…
Next articleखंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर की बड़ी कार्रवाई, 40 जेसीबी, 500 जवानों के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी