– आरक्षण की प्रक्रिया देखने जिले के नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं
मोहला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तुलिका प्रजापति द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन अधिनियम अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन/आरक्षण की कार्यवाही कार्यालय कलेक्टर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सभाकक्ष में 28 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे किया जायेगा।
इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के आरक्षण की कार्यवाही स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय मोहला के कक्ष क्रमांक 1 में अंबागढ़ चौकी के लिए, कक्ष क्रमांक 2 में मोहला के लिए एवं कक्ष क्रमांक 3 में मानपुर जनपद पंचायत के लिए किया जाएगा। तीनो जनपद पंचायत के लिए आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित कक्ष में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।आरक्षण की प्रक्रिया को देखने के लिए जिले के कोई भी नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं।






