Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव के दो सौ से अधिक स्थानों में मनाया तुलसी पूजन दिवस

राजनांदगाँव के दो सौ से अधिक स्थानों में मनाया तुलसी पूजन दिवस

22

 हर्सोल्लास के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

 दो सौ से अधिक स्थानों में किया तुलसी पूजन का आयोजन

 राजनांदगाँव |  25 दिसंबर यानी तुलसी पूजन दिवस एक विश्वव्यापी पर्व बन गया है । भारतीय संस्कृति में तुलसी की बड़ी भारी महिमा बतायी गयी है उन्ही महिमा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के द्वारा विभिन्न आयोजन किया जाता है । बापूजी के द्वारा 2014 से शुरुआत हुई तुलसी पूजन दिवस आज भारत ही नहीं अपितु विदेशो में भी 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मना रहे है ।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा भर्रेगांव में बड़े ही भव्यता के साथ किया गया साथ ही बच्चों के आध्यात्मिक व लौकिक विकास के लिए विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो बच्चों ने सफलता पाने की कुंजी, स्वस्थ्य रहने की कला तथा परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के प्रयोग सिखाये गए । तुलसी पूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम तुलसी माता को स्वच्छ स्थान पर विराजमान कर जल चढ़ाकर उनको तिलक लगाकर दीपक व कपूर से आरती उतारी जाती है तथा अच्छे स्वास्थ्य व पूरे देश में सुख-शांति बनी रहे ऐसा संकल्प करते हुए सात परिक्रमा किया गया । बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से तुलसी पूजन से संबंधित अपनी प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच सुलेखा चंद्राकर, भलभद्र चंद्राकर, जीवन केसरिया, भरत लाल चंद्राकर, रामाधार साहू, केजुराम सिन्हा, मदन लाल चंद्राकर, मंदाकनी दुबे के साथ ग्राम के प्रमुखजन उपस्थित होकर तुलसी माता का पूजन कर तुलसी पूजन दिवस मनाया ।

•”भारतीय संस्कृति में तुलसी की महत्ता”

अगस्त्य संहिता में आता है कि संसार में तुलसी से अधिक पवित्र वस्तु दूसरी कोई नही है । वैज्ञानिकों ने भी इस बात को स्वीकारा है कि तुलसी कैंसररोधी, मधुमेहरोधी, कीटाणुनाशक, हृदयरक्षक तथा पेट के रोगों से रक्षा करने वाली दिव्य औषधि है ।

तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर व दिलीप सिन्हा ने बताया की जिले में अब तक 200 से अधिक स्थानों में यह कार्यक्रम किया जा चुंका है तथा आज ही भर्रेगांव के अलावा ढोढ़ीया, हल्दी, गंडई, खैरागढ, डोंगरगढ़, मोहला, छुरिया, डोंगरगांव में बड़े रूप में आयोजन किया गया । जिसमे हजारों लोग सम्मिलित हुए ।

* “देश सहित विदेशो में भी हो रहा तुलसी पूजन दिवस”

संस्था के कोषाध्यक्ष टी. के. चंद्राकर व सचिव लेखराम साहू ने बताया की पूज्य बापूजी की प्रेरणा से 25 दिसम्बर तुलसी पूजन दिवस केवल भारत ही नही अमेरिका, शिकागो, लंदन, ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेक देशों में भी तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहा है । एक महीने पूर्व से प्रतिदिन गांव-गांव, सोसायटियों आदि स्थानों में समिति के सेवाधारियों द्वारा तुलसी पूजन के कार्यक्रम करते है तथा तुलसी की महिमा से लोगो को अवगत कराते है । कार्यक्रम में तुलसी का पूजन, प्रदक्षिणा और आरती की । तुलसी पूजन के इस भव्य नज़ारे को देखकर सभी गदगद हो गये | इस कार्यक्रम में कई धार्मिक संस्था के गणमान्य हस्तियाँ, ग्राम प्रमुख आदि विशिष्ट लोग भी सम्मिलित हुयें । सभी ने कार्यक्रम की खूब प्रसंशा की व इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की |

इस कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय ने यादशक्ति और आरोग्यता बढ़ाने हेतु रोज 5 तुलसी के पत्ते खाने और अपने घर और मोहल्ले में इसी प्रकार प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को तुलसी के सामूहिक पूजन का आयोजन करने का संकल्प लिया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खिलावन पटेल, विकास चंद्राकर, खुमेश निषाद, पुष्पेंद्र सिन्हा, दीपेश सिन्हा, एकता चंद्राकर, अंजू निषाद, विमला निषाद, अनिता निषाद, पूजा चंद्राकर, मुस्कान चंद्राकर, साक्षी चंद्राकर आदि का विशेष योगदान रहा ।

Previous articleराजनांदगांव : संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व एड्स दिवस पर मनाया गया पखवाड़ा
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने एमपी को दी केन-बेतवा प्रोजेक्ट की सौगात, बदल जाएगी प्रदेश की तकदीर