Home छत्तीसगढ़ CG : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के आरक्षण की कार्यवाही 28-29 को

CG : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के आरक्षण की कार्यवाही 28-29 को

19

सारंगढ़ बिलाईगढ़, । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में प्रवर्गवार एवं महिलाओं के आरक्षण हेतु 28 और 29 दिसंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय व ब्लॉक कार्यालयों के सभाकक्ष में कार्यवाही निर्धारित है, जिसमें जिला पंचायत के सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य एवं तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला के ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच के पद शामिल हैं। इस आशय की आम सूचना और आदेश कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ से जारी किया गया है।

Previous articleCG : कांकेर में बड़ा हादसा, एक की मौत और 8 ग्रामीण घायल
Next articleमंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर छोला के रिंग रोड का किया निरीक्षण