Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पुलिस ने दिल्ली से नाईजीरियन सायबर ठग को किया गिरफ्तार,...

राजनांदगांव : पुलिस ने दिल्ली से नाईजीरियन सायबर ठग को किया गिरफ्तार, Shadi.com पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर राजनांदगांव की युवती से की ₹15.72 लाख की ठगी

16

राजनांदगांव. पुलिस ने सायबर फ्रॉड में शामिल एक नाईजीरियन नागरिक को दिल्ली के तिलकनगर से गिरफ्तार कर सायबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी जॉनसन सेमुअल ने “Shadi.com” पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवती को विवाह के झांसे में लेकर ₹15.72 लाख की ठगी की। आरोपी अवैध रूप से भारत में रह रहा था और अन्य महिलाओं को भी ठगने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में प्रयुक्त 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, और पासपोर्ट जब्त किया। इसके साथ ही, उसने अपने भारतीय सहयोगी महिला की मदद से फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दिया।

ठगी का तरीका और गिरफ्तारी का विवरण

29 जुलाई 2024 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने “Shadi.com” पर आलोक देशपांडे के नाम से प्रोफाइल बनाकर खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया। आरोपी ने फोन कॉल्स और इमोशनल ब्लैकमेल के जरिए पीड़िता से पैसे ट्रांसफर कराए।

पुलिस की जांच में आरोपी का ठिकाना दिल्ली के तिलकनगर में मिला। 11 दिसंबर को सायबर सेल और थाना डोंगरगांव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जॉनसन सेमुअल के वीजा और पासपोर्ट की वैधता 2022 में समाप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था।

घटना में शामिल महिला सहयोगी आरोपी की पहचान के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है। राजनांदगांव पुलिस ने इस गिरफ्तारी को भारतीय महिलाओं को सायबर ठगी से बचाने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

Previous articleराजनांदगांव : घने कोहरे से खड़े ट्रक में जा घुसा ट्रक, चालक की मौत
Next articleCG : जगदलपुर में हादसे में युवक की मौत