Home छत्तीसगढ़ CG : HR के मकान में चोरी, 50 हजार का सामान पार…

CG : HR के मकान में चोरी, 50 हजार का सामान पार…

27

बिलासपुर। महिला काम पर गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। इस बीच चोरों ने दिनहदाड़े उसके मकान में घुसकर करीब 50 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास पूजा घाटगे पति पियूष घाटगे (37) का मकान है। वह टिकरापारा स्थित कपिल सचदेव के ऑफिस में एचआर है। घर के सामने वाले कमरे को उसने वेल्डिंग दुकान वालों को किराए पर दिया है।

वह शुक्रवार को ऑफिस गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वेल्डिंग दुकान का दरवाजा खुला था। कोई इसे खोलकर घर के भीतर घुसकर पूजा वाले कमरे से पीतल की गुंडी, लोटा, दुर्गा मां की पीतल की मूर्ति, हेडफोन, चांदी का कलश, मां तुलजा भवानी के चांदी की प्लेट, खंडोबा की चांदी प्लेट, गणेश व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान ले गया। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Previous articleस्वच्छ के साथ सुरक्षित बनेगा शहर, इंदौर में 1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Next articleमध्य प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों में इन दिनों ज्योतिष के अध्ययन का शौक लगा, कोई कर रहा शोध, तो कोई लिख रहा किताब