Home छत्तीसगढ़ CG : भिलाई में युवती समेत 2 की मौत, पेड़ में जा...

CG : भिलाई में युवती समेत 2 की मौत, पेड़ में जा टकराई बेकाबू कार,

12

दुर्ग। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, कार में चार लोग सवार थे। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह और पूनम कौर गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कार क्रमांक CG 07 AT 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लुकेंद्र चला रहा था। उसके बगल से एक युवक बैठा था।

पीछे की सीट पर दीपिका और दूसरी महिला बैठी थी। इसी बीच कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को कॉल कर सूचना दी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया है।

Previous articleकलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
Next articleCG : हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय