Home छत्तीसगढ़ CG : वक्ता मंच वितरण करेगा नि:शुल्क कंबल

CG : वक्ता मंच वितरण करेगा नि:शुल्क कंबल

16

रायपुर l प्रदेश में बढती ठंड के दृष्टिगत सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों को निशुल्क गर्म कपड़ों का वितरण कार्य आरंभ किया जा रहा है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस अभियान का आरंभ रविवार 24 नवंबर को संध्या 6 बजे आकाशवाणी चौक क़ाली माता मन्दिर के पास सिविल लाईन रायपुर से किया जायेगा l

इस अवसर पर कंबल, शाल, चादर, स्वेटर, मफलर व अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया जायेगा l कार्यक्रम में राजधानी के प्रमुख साहित्यकार व समाज सेवी अपने हाथों से वस्त्र वितरित करेंगे l इसके बाद अलग अलग तिथियों में रायपुर के प्रमुख चौक चौराहों पर यह कार्यक्रम जारी रखा जायेगा l वक्ता मंच द्वारा समस्त प्रबुद्धजनों को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है l

Previous articleपी एम श्री नवोदय विद्यालय डिंडौरी में परमाणु ज्योति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रमों का सफल आयोजन
Next articleCG : अवैध मादक पदार्थों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गांजा जब्त