Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : स्टेट स्कूल में राष्ट्रग्रंथ भारतीय संविधान कथा का आयोजन जारी

राजनांदगांव : स्टेट स्कूल में राष्ट्रग्रंथ भारतीय संविधान कथा का आयोजन जारी

48

राजनांदगांव//उत्तर प्रदेश से पधारे संविधान कथा वाचक बौद्धाचार्य सूरज राही के कार्यक्रम की चर्चा समूचे क्षेत्र में हो रही है।20 नवंबर से 26 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रम में संविधान की व्याख्या बड़े ही सुंदर और संगीतमय की गई है। देश के विभिन्न प्रदेशों मे 185 स्थानों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं। बता दे कि इनकी ख्याति अनेकों प्रदेश में व्याप्त है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया के अनेकों गलियारों में जारी रहा करती हैं। सोशल मीडिया के अनेकों प्लेटफार्म में इनके कार्यक्रमों की विस्तृत फेहरिस्त है जिसमें लाखों की संख्या में उनके व्यूवर्स और फॉलोअर्स है। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कार्यक्रम की श्रृंखला निरंतर जारी रहती हैं। कर्तृत्व न्याय भागीदारी आंदोलन, ओबीसी यूनाइटेड फ्रंट ऑफ इंडिया सामान्य एस सी, एस टी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने और संविधान की व्याख्या का संगीतमय आनंद लेने की अपील आयोजन समिति ने की है।

Previous articleमोहला : एसडीएम ने किया धान खरीदी केंद्र भोजटोला का आकस्मिक निरीक्षण
Next article“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया