Home छत्तीसगढ़ CG : मंत्री राम विचार नेताम ने किया ट्वीट, खतरे से बाहर...

CG : मंत्री राम विचार नेताम ने किया ट्वीट, खतरे से बाहर हूं, शुभचिंतको को कही ये बात

24

रायपुर। सड़क हादसे में घायल मंत्री राम विचार नेताम ने X पर लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।

देर रात सीएम साय ने स्वास्थ्य की जानकारी ली और X पोस्ट कर बताया कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

Previous articleCG : पटवारी के पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
Next articleCG : नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को मिलेगा पट्टा