Home छत्तीसगढ़ CG : असुविधा से बचे, आधार अपडेट अवश्य कराये

CG : असुविधा से बचे, आधार अपडेट अवश्य कराये

15

मोहला ।  शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं व कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मान्य किया गया है।  किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए जिला का नाम आधार कार्ड में अपडेट होना आवश्यक है। आधार पोर्टल की वेबसाइट में अब जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नाम अद्यतन कर लिया गया है।

अविभाजित जिला राजनांदगांव के नाम पर आधार कार्ड धारित हितग्राही अब जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम आधार अपडेशन कराने के लिए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में पहुंचकर आधार अपडेट करा सकते हैं। जिला सूचना प्रबंधक महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए भारत सरकार आधार प्रदाय सेवा द्वारा जिला का नाम आधार पोर्टल में दर्ज हो गया है। जिले के नागरिक अब बिना किसी परेशानी के निर्धारित शुल्क देकर जिला मोहला-मानपुर -अंबागढ़ चौकी के नाम पर आधार अपडेट करा सकते हैं। हितग्राहियों को अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपना पुराना आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।

Previous articleराजनांदगांव : आम जनता से जुड़े लोकहित के कार्य प्राथमिकता से करने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह
Next articleCG : रायगढ़ में 58 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट