Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के...

राजनांदगांव : अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के सभा ग्रहण समारोह 24 नवंबर को

14

राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं बालोद जिले से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होंगे समाजिक पदाधिकारी
राजनांदगांव, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के सभा ग्रहण समारोह रविवार 24 नवंबर को पं. दीनदयाल आॅडोटोरियम रायपुर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राज्य सभा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लता उसेंडी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक पालीतानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फुलसिंह राठिया, विधायक बिंद्रानवागढ़ जनक धू्रव, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक मारवाही प्रवण कुमार मारपच्ची, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, विधायक चित्रकोट विनय गोयल उपस्थित रहेंगे। समारोह में अतिथियों के द्वारा अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरएन धुर्वे एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश प्रतिनिधि एवं जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, मोहला-मानुपर-अंबागढ़ चैकी के जिला अध्यक्ष अरविन्द गोटे, राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष लेखराम मात्रा, बालोद जिला अध्यक्ष प्रोफेसर एचएल मानकर सहित पी आर नायक, संत कुमार नेताम, चेतन भुआर्य, डाॅ. बिहारी मरकाम, ज्ञान सिंह घावड़े, मन्नेसिंह मण्डावी, अंगद सलामे, लखन सोरी, पुरूषोत्तम मण्डावी सहित समाज प्रमुखों ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी एवं बालोद जिले के सामाजिक पदाधिकारीगण शामिल होंगे। उन्होंने सभी स्वजाति जनों से 24 नवंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण पल का साक्षी बनने तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबल प्रदान करने की अपील की है।

Previous articleबुधनी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे, यहां पढ़ें अपडेट्स
Next articleसंयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पाने के लिए चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का चित्रकूट में शुभारंभ, 3 दिन नीति निर्धारक एवं विद्वतजन करेंगे चिंतन