Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

राजनांदगांव : ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

16

राजनांदगांव, गातापार इलाके के ग्राम मलैदा में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। भालू ग्रामीण के हाथ को जबड़े में दबाकर घसीटता रहा। ग्रामीण का साथी जब मौके पर पहुंचा तो उसने डंडे से भालू को मारने का प्रयास किया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना रविवार को दोपहर की है।

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय खुशवंत सिंह अपने साथी पुनीत धुर्वे के साथ जंगल गया था। दोनों धान की गठरी बांधने के लिए रस्सीनुमा डालियों की कटाई कर रहे थे। दोनों आसपास ही थे, तभी भालू ने अचानक खुशवंत पर हमला कर दिया। भालू ने अपने जबड़े में खुशवंत के हाथ को दबा लिया और उसे घसीटने लगा। खुशवंत ने जब मदद के लिए आवाज लगाई तो उसका साथी पुनीत मौके पर पहुंचा। उसने भालू को डंडे से मारने का प्रयास किया, जिससे डरकर भालू खुशवंत को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद खुशवंत को खैरागढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Previous articleCG : पवनी के रामकृष्ण साहू से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त
Next articleCG : आबकारी ने बिलाईगढ़ क्षेत्र में बाईक सहित 10 लीटर अवैध शराब जप्त किया