Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सर्वे में नहीं मिले डायरिया के नए मरीज

राजनांदगांव : सर्वे में नहीं मिले डायरिया के नए मरीज

16

राजनांदगांव, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के निर्देश अनुसार टप्पा के पास डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम सागीन कछार में लगे स्वास्थ्य शिविर और घरों में सर्वे के दौरान डायरिया का कोई नया मरीज नहीं मिला। ग्राम सागीन कछार में उल्टी दस्त की समस्या को ध्यान में रख सेंटर टप्पा में पर्यवेक्षक, मितानिनों द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे में 16 नवंबर को केवल एक मरीज मिला वो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया। सभी घरों में पानी को उबाल कर पीने सलाह दी जा रही है।

ग्राम सागीन कछार के सरपंच द्वारा पीएचई के माध्यम से घर के नलों से पानी सैंपल एकत्र कर जांच कराने के लिए अवगत कराया गया है। वर्तमान में हालात नियंत्रण में है। स्वास्थ्य शिविर और सर्वे टीम में आरएमए रश्मि सिंह, आरएचडीएफ उमा निषाद, रेखा साहू, झामिन साहू, पामेश्वरी गनवीर, सीएचओ हस्तिका त्रिपाठी, इंदू साहू, प्रीतम कंवर, लक्ष्मेद्र सेन, गैंदलाल साहू, शारदा रंगारी, सरिता तिवारी, कौशिल्या चंद्रवंशी, चंपा तारम, मीना वर्मा, रेणुका साहू, आदि घरों में सर्वेमें जुटी हुई हैं।

Previous articleमुंबई से आए इंजीनियर की भोपाल में सड़क हादसे में मौत
Next articleCG : तेजप्रताप को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराने व घर वापस लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने श्रम अधिकारी को दिए निर्देश