Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : ग्राम मेटेपार के मड़ई से लौट रहे युवक की सड़क...

राजनांदगांव : ग्राम मेटेपार के मड़ई से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

19

राजनांदगांव | जानकारी के मुताबिक ग्राम सीताकसा में हेमलाल यादव ग्राम मेटेपार के मड़ई में गुपचुप दुकान में काम करने गया था। गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम फाफामार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह शव देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। तड़के 4 बजे वह मेटेपार से वापस अपने घर आने बाइक से निकला था। लेकिन सुबह 8 बजे फाफामार पुलिस के पास उसका शव देखा गया। बाइक क्षतिग्रस्त थी। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Previous articleछत्तीसगढ़ : मक्का खरीदी में नेफेड की एंट्री से चमका बाजार, कारोबारी अब किसानों को एमएसपी दर से ऊपर दे रहे कीमत
Next articleमुंबई से आए इंजीनियर की भोपाल में सड़क हादसे में मौत