Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ

राजनांदगांव : 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ

15

‘स्कूल शिक्षा विभाग का आयोजन’

राजनांदगांव। स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के द्वारा संचालित व स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग. शासन द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभांरभ आज 18 नवम्बर सोमवार को दिग्जिवय स्टेडियम में आयोजित है। स्पर्धा के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि गीता घासी साहू, अध्यक्ष, जिला पंचायत राजनांदगांव, समारोह की अध्यक्ष हेमा देशमुख, महापौर, नगर पालिक निगम, राजनांदगांव व विशिष्ट अतिथि मधुसूदन यादव पूर्व सांसद, राजनांदगांव, विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राजनांदगांव, खूबचंद पारख, पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, छ.ग., संतोष अग्रवाल  पूर्व अध्यक्ष, राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगांव, भरत वर्मा  पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, राजनांदगांव, नीलू शर्मा, पूर्व चेयरमेन, छ.ग. स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन राजेन्द्र गोलछा, समाजसेवी, कोमल सिंह राजपूत,   पूर्व उपाध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी, राजनांदगांव की उपस्थिति में आयोजित है। 

आयोजन समिति के द्वारा इस प्रतियोगिता में बाॅस्केटबाॅल बालक 14,17 वर्ष व बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा लेेंगे। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने विभिन्न राज्यों व संस्थाओं की टीम संस्कारधानी पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर आयोजन समिति से जुडें़ अधिकारी, कर्मचारी व सदस्यगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। आयोजन समिति ने नगर के खेल प्रेमी जनता से आयोजन में सम्मिलित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपेक्षा की है। 

Previous articleकिसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ने भोपाल में अपना तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया
Next articleराजनांदगांव : शुरुआती दौर में ही खरीदी की व्यवस्था लड़खड़ाई, नहीं मिल रहा है टोकन