राजनांदगांव : खैरागढ़-राजनांदगांव रोड पर ग्राम पेंड्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को घेरकर पुलिस को सूचना दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बढ़ईटोला निवासी 40 वर्षीय तारण ध्रुवे खैरागढ़ के बाजार गए थे। जहां से शाम को घर लौट रहे थे। तारण पेंड्री कला के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तारण को गंभीर चोंटे आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे बढ़ईटोला के पास ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा है। खैरागढ़ पुलिस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची।







