Home छत्तीसगढ़ CG : चॉकलेट खरीदने जा रही बच्ची को बाइक ने रौंदा, मौत

CG : चॉकलेट खरीदने जा रही बच्ची को बाइक ने रौंदा, मौत

22

बिलासपुर । चॉकलेट लेने दुकान जा रही सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

कोनी थाना क्षेत्र के बिलासाताल के पास रहने वाले विकास बघेल की बेटी 7 वर्षीय खुशी बुधवार सुबह करीब 10 बजे चॉकलेट लेने के लिए घर से निकली थी। खुशी बिलासाताल रोड पार करके दुकान जा रही थी, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्ची को तुरंत बाइक से सिम्स अस्पताल पहुंचाया। सिम्स के कैजुअल्टी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशी को मृत घोषित कर दिया।

Previous articleछत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे ब्लॉक, अवैध रेत से लदे ट्रक फंसे…
Next articleCG : हाथी का हमला, गंभीर रूप से 2 ग्रामीण घायल