Home छत्तीसगढ़ CG : खून से लतपथ मिली महिला की लाश,

CG : खून से लतपथ मिली महिला की लाश,

26

बलौदाबाजार. जिले के गिरौधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के पास एक महिला की खून से लतपथ लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही गिरौधपुरी थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय ज्योति रात्रे के रूप में हुई है, जो ग्राम तेलासी की निवासी थीं. ज्योति के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की शंका गहरा गई है. वहीं स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Previous articleमुख्यमंत्री आज शहर को सौंपेंगे फ्लाईओवर, इंदौर में चार चौराहों पर राह होगी आसान
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग