Home छत्तीसगढ़ रायपुर : प्लाईवुड दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

रायपुर : प्लाईवुड दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

22

रायपुर । प्लाईवुड दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। निलेश कुमार वाधवा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दीनदयाल चौक तिल्दा में प्रार्थी का प्लाईवुड का दुकान है।24.09.2024 को रात्रि करीबन 08ः00 बजे अपनी दुकान बन्द करके घर चला गया था। 25.09.2024 को सुबह करीब 09ः30 बजे अपने दुकान आया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था, दुकान के गल्ले में रखा नगदी रकम 14000/रू एवं दुकान के टेबल के दराज का लाॅक को तोडकर 01 नग सन डिस्क कंपनी का पेन ड्राईव को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया था।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर रात्रि 12ः50 बजे तीन लोग दुकान के शटर को तोडते हुये दिख रहे है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना पतासाजी दौरान (1) विकास उर्फ लोचा देवार (2) अजय धु्रव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की रकम को हिस्सा बटवारा बाद बचत रकम 2500/रू जप्त किया गया है तथा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। अन्य दो आरोपी फरार है जिनका पता तलाश जारी है।

Previous articleCG : अष्टमी पर आज आधी रात को निकलेगी खप्पर, सौ साल पुरानी परंपरा को देखने जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…
Next articleकार के पलटने से तीन युवकों की मौत, दो घायल