Home छत्तीसगढ़ CG : नारायणपुर आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दावा...

CG : नारायणपुर आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दावा आपत्ति 18 अक्टूबर तक

70

नारायणपुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त आवेदनों की सूची परिशिष्ट चार में तैयार कर, मूल्यांकन समिति के द्वारा सूक्ष्म परीक्षण किया गया। मूल्यांकन उपरांत दावा आपत्ति हेतु प्रावधिक मूल्याकंन सूची जारी किया गया है। प्रावधिक मूल्यांकन सूची बाल विकास परियोजना बेनूर के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी आवेदक को आवेदन अथवा जारी सूची से संबधित किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति हो तो संबधित आवेदिका अपना दावा आपत्ति दिनांक 18 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय पर प्रातः 10.30 बजे से सायं 05.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर में डाक पत्र अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधी पश्चात किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जावेगा, जिसके लिए संबधित प्रार्थी, आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Previous articleदशहरा पर रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज, 50 फीसदी महंगा हुआ रावण का पुतला
Next articleबड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बमनौरा कलां में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन