Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर राज्यपाल डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल...

CG : रायपुर राज्यपाल डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

18

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous articleCG : उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
Next articleउद्यानिकी सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में मध्यप्रदेश, देश का अग्रणी राज्य: मंत्री कुशवाह