राजनांदगांव | चिचोला में पाटेकोहारा बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दो महिला सहित एक बालक घायल हो गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए छुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सभी डोंगरगढ़ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक देवरी महाराष्ट्र क्षेत्र के रहने वाले संदीप पडोढे अपने परिवार के साथ स्कार्पियो से मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सभी लौट रहे थे, तभी उन्हें पाटेकोहरा बेरियर के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार अर्थव, शीला पडोढे और शीला सानवन को सिर व हाथ पैर में चोटें आई है।







