टेड़ेसरा| ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द में स्मार्ट टीवी का वितरण किया। पूर्व जनपद सदस्य व जनपद प्रतिनिधि योगेन्द्र दास वैष्णव ने कहा कि क्षेत्रीय जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव ने जनपद निधि व 15वें वित्त से आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों शिक्षा के साथ-साथ कहानी अन्य जानकारी सरलता मिलेगी।
राज्य शासन के शिक्षा विभाग से स्मार्ट टीवी के माध्यम सारी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। जिसका लाभ क्षेत्र बच्चों को मिले, जिससे सरल भाषा लिखने-पढ़ने अन्य जानकारी सरलता सीख सकें, इस कारण दिया जा रहा है। इस अवसर पर भोथीपार खुर्द युवा कांग्रेसी धर्मेन्द्र साहू, सरपंच दिव्या केशव हिरवानी, उपसरपंच अशोक कुमार साहू, ढोडिया सरपंच दिललु साहू, रानीतरई सरपंच डांॅ. राजेन्द्र साहू, सचिव ओमलाल साहू, रोजगार सहायक परमानंद नेताम मौजूद रहे।







