रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में 34 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी समेत जिला आबकारी अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 16 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी समेत 13 जिला आबकारी अधिकारी भी बदले गए हैं। राजधानी रायपुर के उपायुक्त आबकारी विकास कुमार गोस्वामी को भी हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि, दुकानों में ओवर रेट पर शराब बिक्री और कोचियागिरी को बढ़ावा देने की शिकायत पर उन्हें हटाया गया है। रायपुर के नए उपायुक्त आबकारी होंगे रामकृष्ण मिश्रा।







