Home मध्य प्रदेश बाबा महाकाल के दरवार पर पहुंचे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और प्रसिद्ध कृष्णा,...

बाबा महाकाल के दरवार पर पहुंचे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और प्रसिद्ध कृष्णा, किए दर्शन

40

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, कर्नाटक के व्याशक विजय कुमार बाबा महाकाल की नगरी पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बता दें मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाद प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल कर्नाटक टीम की ओर से खेल रहे हैं, मयंक भी कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। वहीं व्यासक विजय कुमार अभी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम से खेला था। विजय को फिलहाल भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

Previous articleछात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें, सभी विद्यार्थियों के बनायें हेल्थ कार्ड- जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह
Next articleप्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024 : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर