Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन 14 तक

राजनांदगांव : उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन 14 तक

25

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महराजपुर एवं सुरगी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 14 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Previous articleपत्नी को खुश रखने हीरे के ज्वेलरी की चोरी:रायपुर में वारदात के बाद SUV से महाराष्ट्र भागे, पिस्टल-कैश समेत 15 लाख का माल जब्त
Next articleCM मोहन का हरियाणा-जम्मू चुनाव में 83% रहा सफलता प्रतिशत