Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON: लायंस क्लब गरबा में लकी तारन देंगे आज लाइव प्रस्तुति

RAJNANDGAON: लायंस क्लब गरबा में लकी तारन देंगे आज लाइव प्रस्तुति

24

कार्यक्रम का गायत्री विद्या पीठ स्कूल के पीछे मैदान होगा आयोजन

राजनांदगांव: शहर के प्रतिष्ठित लायंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय गायक लकी तारन की लाइव प्रस्तुति होगी। यह गरबा महोत्सव 6 अक्टूबर 2024 को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन जेएलएम गायत्री विद्या पीठ स्कूल के पीछे मैदान में किया जाएगा।

लकी तारन अपने ऊर्जावान और दिल छू लेने वाले गानों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए मौमेंट्स एंड मिरेकल्स द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।

शहर के गरबा प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें शानदार संगीत के साथ गरबा का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह जताया है और उम्मीद जताई है कि यह समारोह सभी के लिए यादगार होगा।

कार्यक्रम स्थल: जेएलएम गायत्री विद्या पीठ स्कूल, राजनांदगांव (छ.ग.)

समय और तिथि: 6 अक्टूबर 2024, शाम 7:00 बजे

Previous articleग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच T20 मैच का बजरंग दल कर रहा विरोध, दिखाएगा काले झंडे
Next articleCG : पुल के नीचे शराब बेचने वाला गिरफ्तार