Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना...

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को प्रमाण पत्र भेटकर किया भूमिपूजन

20

राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष गीताघासी साहू खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाटोला निवासी लीलाबाई चंद्रवंशी के घर पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रमाण पत्र देकर उनके मकान निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। श्रीमती साहू ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब किसान मजदूर युवा महिलाओं किसानों एवं बेरोजगारों की चिंता करती है तथा भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है।इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री भारत भूषण राजपूत, युवा नेता अजररुद्दीन कुर्रेशी,आशीष द्विवेदी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Previous articleराजनांदगांव : नेशनल टूर्नामेंट में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के दो खिलाड़ियों ने जीते चार मेडल
Next articleCG : पटेली के छात्र कुलेश्वर का एमबीबीएस में हुआ चयन