राजनांदगांव। छत्तीसगढ हॉकी सीनियर पुरूष एवं महिला राज्यस्तीरय हॉकी प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह अमर अग्रवाल विधायक,बिलासपुर के मुख्यआतिथ्य,मे तथा धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर, के विशिष्ट आतिथ्य में शाम 04ः00 बजे से सम्पन्न होगा।
बिलासपुर। खेले गए महिला वर्ग के पहले सेमीफायनल मैच में हॉकी राजनांदगांव ने हॉकी कोरबा को एकतरफा मुकाबले ने 9-0 गोल से पराजित कर फायनल में प्रवेश किया हॉकी राजनादगांव की शुरूवाती समय से ही आक्रामक पारी खेलते हुए मेच के 4थे ही मिनट में पैनाल्टी कार्नर बनाया जिसे टीम के सोनम राजभर ने गोल में दबदिल कर 1-0 गोल से बढत बनाई वही राजनांदगांव की ओर से अस्मिन खान और आंचल पटेल अंजली एक्का ने 1-1 गोल श्यामली राय ने 2 गोल और शिवानी धीवाकर ने 3 गोल करते हुए फायनल में अपना स्थान पक्का किया पुरूष वर्ग के खेले गए पहले सेमीफायनल मैच में स्पोटर्स अकादमी रायपुर और डी.एच.ए.बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमे दोनो ही टीमो मध्य बडा ही रोमांचक मैच दर्शको को देखने को मिला शुरूवाती समय में स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने 2-0 गोल की बढत बनाई हुई थी किन्तु मेजबान बिलासपुर ने भी अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए उसे बराबरी पर ला दिया किन्तु मैच में रायपुर के अच्छे खेल के चलते डी.एच.ए.बिलासपुर को 6-3 गोलो से पराजित किया रायपुर की ओर से बोप्पना के सी,अमरजीत एक्का, प्रहलाद तांडी,सुमित पटले ने 1-1 गोल किया और वेनकटेश तेलगू ने 2 गोल किया वहीं डी.एच.ए बिलासपुर की ओर से सागर सूर्यवंशी रोबित एक्का और टीम के कप्तान अश्विन कुजूर ने 1-1 गोल किया रायपुर ने इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3 गोलो से जीत दर्ज कर फायनल में प्रवेश किया। पुरूष वर्ग मंें खेले दुसरे सेमीफायनल मैच में हॉकी राजनांदगांव ने रोमांचक मुकाबले में शूटआउट से 3-2 गोल से जीत दर्ज कर फायनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया दोनो ही टीमो के मध्य बढा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला दोनो ही टीम निर्धारित समय तक 5-5 गोल की बराबरी पर रही अंत मे दोनो ही टीमो का फैसला शूटआउट के माध्यम से हुआ जिसमे हॉकी राजनांदगांव ने 3-2 गोल से जीत कर फायनल में अपना स्थान बनाया। महिला वर्ग में खेले गए दुसरे सेमीफायनल मैच में डी.एच.ए बिलासपुर ने हॉकी दुर्ग ने हॉकी दुर्ग को 5-0 गोल से पराजित कर फायनल में अपना स्थान बनाया हॉक बिलासपुर की ओर मधु सिदार ने 3 गोल निलम और सुनिता ने 1-1 कर फायनल में प्रवेश किया।
मैच के दौरान, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, अभय नरायाण राय प्रदेश प्रवक्ता छ.ग. कांग्रेस,,अजय श्रीवास्तव चेयरमेन आधार शिला विधा मंदिर ऋतुराज बाजपेई, डायरेक्टर होटल इस्ट पार्क जावेद मेमन, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिला शहर छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी, जिला हॉकी संघ के सचिव रवि पारीख, अमिताभ मानिकपुरी,अयोजन सचिव धनराज यादव, मोइनुद्धीन,सोनू सिहं, इखलाखअली, मंजूला विश्वास रेखा गुल्ला पूणिर्मा पिल्ले ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों को बधाई व शुभकामनांए दी। ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर बधाई व शुभकामनांए दी।
अपील
स्व.बी.आर.यादव एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही छत्तीसगढ हॉकी सीनियर पुरूष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिता जो कि दिनांक 02 अक्टूबर 2024 से आयोजित कि गई उसका फाइनल मैच व समापन समारोह आज 05 अक्टूबर 2024 को शाम 04ः00 बजे आयोजित कि गई है जिसमे फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ हॉकी, अमिताभ मनिकपुरी आयोजन सचिव ने खेलप्रेमी जनता से अपेक्षा की है कि मैदान मेें उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्सहावर्धन करें।





