Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : गौठान में जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : गौठान में जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार

20

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम रामपुर गौठान भांठा में घेराबंदी कर 04 आरोपियों को 52 पत्ती ताश के साथ रूपये पैसों का दांव लगाते रंगे हाथ पकड़ा।

जुआ में संलिप्त 4 गिरफ्तार, ताश और नकदी बरामद
पकड़े गए आरोपियों में वासुदेव साहू (20), धनराज सिन्हा (28), जय किशन लहरे (19) और अतुल सिंह राजपूत (33) शामिल हैं। उनके पास से 52 पत्ती ताश और ₹1650 नगदी जब्त की गई। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सउनि पुखराज देशमुख, आरक्षक राकेश, कमलकिशोर, मुकेश और प्रशांत की भूमिका सराहनीय रही।

Previous articleCG : रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी
Next articleबाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर