Home छत्तीसगढ़ CG : 6 करोड़ की जेवरात लूटने वाले हथियारबंद गिरफ्तार

CG : 6 करोड़ की जेवरात लूटने वाले हथियारबंद गिरफ्तार

21

रामानुजगंज। शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस दोपहर बाद इसका खुलासा कर सकती है। गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोगों ने 6 करोड़ के सोने के ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं। इसका खुलासा दोपहर बाद पुलिस कर सकती है।

Previous articleएकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे
Next articleCG : बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए बच्चे, गाज गिरने से 1 की मौत