Home मध्य प्रदेश मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

19

भोपाल

     अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Previous articleभोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट आज से 24 घंटे खुलेगा, पुणे लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से
Next articleमध्यप्रदेश के 6 नेशनल पार्क आज से खुले, 3 महीने से बंद थे कोर इलाके, घूमने पहुंचे टूरिस्ट; ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग