Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नवरात्र मेले के लिए डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का मिला...

राजनांदगांव : नवरात्र मेले के लिए डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का मिला अस्थाई स्टॉपेज

19

राजनांदगांव| रेलवे ने दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रख नवरात्र मेले के लिए डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया है। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 3 से 12 अक्टूबर के बीच 9 दिनों के लिए दोनों दिशा में इन ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज रहेगा। कुछ ट्रेनों का डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार किया है। नवरात्र पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने एवं डोंगरगढ़ नवरात्र मेला देखने देशभर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ के समय यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 08742- 08741 गोंदिया- दुर्ग- गोंदिया मेमू स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित किया है। गाड़ी संख्या 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्स्प्रेस, गाड़ी संख्या 12721 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया है। गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर- बीकानेर, 20846 बीकानेर- बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर- चेन्नई एक्‍सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई- बिलासपुर, 12849 बिलासपुर- पुणे, 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई स्टॉपेज रहेगा। डोंगरगढ़ मेला में रेलवे ने यात्री सहायता केन्द्र, अतिरिक्त टिकट खिड़की, पूछताछ केन्द्र, मूत्रालय, शौचालय की सुविधा दी है। उद्घोषणा प्रणाली से ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक श्री वर्मा का कुशलक्षेम जाना
Next articleराजनांदगांव : समूहों के साथ तालाब, गार्डन में की सफाई