Home छत्तीसगढ़ CG : डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

CG : डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

19

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में पांच दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।

डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला डड़हा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. सुरेश कुमार व्यास के परिवार से उनकी पुत्री ममता शर्मा, एवं शासकीय प्राथमिक शाला राम नगर ईमलीभाठा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. देव प्रसाद भास्कर के परिवार से उनकी पत्नी सरोज देवी भास्कर, विकासखण्ड मस्तुरी के शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. रामकुमारी राठौर के परिवार से उनके पुत्र अमरदीप सिंह राठौर एवं विकासखण्ड कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला मेलनाडीह में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. संतोष कुमार शर्मा के परिवार से उनकी पुत्री श्रीमती वर्षा तिवारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।

आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 5 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

Previous articleCG : बीजापुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम “चिरायु” बना बच्चों के लिए वरदान
Next articleभारिया जनजातीय समुदाय के संवाद कार्यक्रम को राज्यपाल पटेल ने किया संबोधित