Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में दो परीक्षाएं स्थगित…

छत्तीसगढ़ में दो परीक्षाएं स्थगित…

17

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था। जिसे किसी कारण स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक किया जायेगा।

मत्स्य निरीक्षक की भी परीक्षा स्थगित

वहीं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था। जिसे अपरिहार्य कारणवश स्थागित कर दिया गया है।

Previous articleइंदौर में ब्रा पहनकर घूम रही थी लड़की, वायरल वीडियो पर तमातमा गए कैलाश विजयवर्गीय, कह दी बड़ी बात
Next articleCG : हाउसिंग बोर्ड की जमीन का अब नहीं मिलेगा मालिकाना हक, फ्री-होल्ड पर लगी रोक…