Home मध्य प्रदेश भोपाल में लिव-इन में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया, युवक...

भोपाल में लिव-इन में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया, युवक के साथ रहती थी 2 बच्चों की मां

14

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी के अवधपुरी इलाके में प्रेमी दो साल तक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा और जब प्रेमिका ने शादी का दबाव डाला तो वह उसे छोड़कर भाग गया।

तीन महीने से प्रेमी का फोन बंद जाने और घर पर मौजूद न होने के बाद प्रेमिका ने रविवार को अवधपुरी पुलिस थाने पहुंचकर उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।

पति को तलाक देने के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

    पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय महिला पेशे से जिम ट्रेनर है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात एक अन्य जिम ट्रेनर देवेश पाटिल से हुई थी। दोनों एक ही जिम में ट्रेनिंग देते थे।

    दो वर्ष बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ और वर्ष 2022 में महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया, उसके दो बच्चे भी हैं। पति से अलग होने के बाद वह अपने पिता के घर में प्रेमी के साथ रहने लगी।

    दोनों करीब दो वर्ष तक लिव-इन में रहे। वहीं जब महिला ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उनके बीच विवाद होना शुरू हो गया। इसके चलते जून से प्रेमी महिला को छोड़कर भाग गया।

    प्रेमिका ने उसे फोन पर संपर्क करना चाहा तो नंबर बंद था। साथ ही वह जब युवक के बागमुगालिया स्थित घर पहुंची तो वहां से भी आरोपित गायब मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Previous articleराज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा के संबंध में जारी किये दिशा-निर्देश
Next articleCG: CGBSE ने 10वीं के 59 शिक्षकों को किया ब्लैक लिस्टेड, 11 शिक्षक 5 साल के लिए हुए प्रतिबंधित