Home छत्तीसगढ़ CG : मवेशी पर फायरिंग, नगर पालिका अध्यक्ष के पति अरेस्ट

CG : मवेशी पर फायरिंग, नगर पालिका अध्यक्ष के पति अरेस्ट

13

बलरामपुर । जिले में खेत में चल रही गाय को गोली मारने की घटना सामने आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी परम मिंज को गिरफ्तार कर लिया है, जो बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरमणि मिंज का पति है. पुलिस के अनुसार, आदतन अपराधी आरोपी परम मिंज ने गाय को चार-पांच राउंड एयर गन से गोली मारी है. गोली लगने से घायल गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है.

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रार्थी के शिकायत पर बीएनएस 325 की धारा के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है. आरोपी आदतन अपराधी है.

Previous articleरायपुर : दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद..
Next articleCG : उल्टी-दस्त से 5 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप,