राजनांदगांव।शहरी क्षेत्र में विसर्जन झांकी के पहले पुलिस ने दर्जनभर से अधिक गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आदतन बदमाशों को जेल भेज िदया गया है।
विसर्जन पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पर्व के दौरान अशांति फैलाने की आशंका पर ऐसे लोगों को दबोचा गया है। जिसमें आदतन बदमाश, निगरानी बदमाश और संदिग्ध शामिल हैं। कोतवाली, बसंतपुर, चिखली और लालबाग की टीम ने ऐसे बदमाशों को हिरासत में लिया है। जिनके पास धारदार चाकू और दूसरे औजार भी जब्त किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में निगरानी के लिए पुलिस ने सिविल पेट्रोलिंग टीम भी बनाई है। जो पूरे दिन संदिग्धों की निगरानी करती रही। इधर आउटर में भी पुलिस पूरे समय पेट्रोलिंग करती रही।






