Home छत्तीसगढ़ CG : डॉक्टर पर पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी...

CG : डॉक्टर पर पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का आरोप

34

बिलासपुर: कोरबा जिले के शासकीय अस्पताल में पदस्थ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत राम भगत (सीएचसी पाली) पर उनकी पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर की मुलाकात 2017 में एक बैंककर्मी से हुई थी। डॉक्टर ने बैंककर्मी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर ने आर्य समाज मंदिर में गुपचुप तरीके से विवाह करने का नाटक किया और तब से महिला बैंककर्मी का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके अलावा, डॉक्टर ने महिला के पैसे का भी दुरुपयोग किया। इस बीच, डॉक्टर भगत का संबंध एक और महिला से जुड़ गया, जो पड़ोसी जिले की नायब तहसीलदार है। डॉक्टर ने अपनी पहली पत्नी को धोखे में रखकर नायब तहसीलदार से भी शादी कर ली। जब यह मामला पहली पत्नी के सामने आया, तो उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिलासपुर महिला थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से जुलाई 2024 के बीच डॉक्टर ने धोखाधड़ी और शोषण किया। डॉक्टर जयंत के साथ उसके पिता घनश्याम, माँ, और भाई विपिन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Previous articleमां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 12 दिनों तक बंद रहेगा, दर्शन के लिए सीढ़ियों से जाना होगा
Next articleमंडला और बालाघाट में ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान ‘फिलिस्तीनी झंडे’ लहराने के लिए मामले दर्ज किए गए