रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सहारनीय पहल करते हुए वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को छत्तीसगढ़ को बतौर सौगात मिले दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस की नि:शुल्क सैर कराई. वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार सफर कर रही बुजुर्ग महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी. वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर कर रही इन बुजुर्ग महिलाओं से लल्लूराम डॉट कॉम के डिजिटल हेड प्रतीक चौहान से बात की.






