Home छत्तीसगढ़ CG : छात्र को ब्लेड मारा, कलाई में लगा गहरा जख्म

CG : छात्र को ब्लेड मारा, कलाई में लगा गहरा जख्म

14

जांजगीर जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8वीं के छात्र पर कक्षा में पढ़ने वाले ही एक छात्र ने ब्लेड से हमला कर दिया है। घायल छात्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, छात्र के हाथ की कलाई में चोट आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र पामगढ़ के निजी स्कूल में कक्षा 8वीं पढ़ाई करता है। वहीं, उसके ही कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। छात्र किताब लेने के लिए बुक डिपो गया हुआ था। इसी दौरान ये वारदात हुई। बताया गया कि हमला करने वाले छात्र ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ पहले उसकी गाड़ी रोकी फिर 1 साल पहले हुए लड़ाई झगडे को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए बाइक की चाबी और ब्लेड से हमला किया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे छात्र को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Previous articleरीवा इतवारी एक्सप्रेस और पातालकोट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 17 से 26 सितंबर तक निरस्त रहेंगी
Next articleविश्वास सारंग ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस का हमेशा जो मत रहा है वो चीन और पाकिस्तान परस्ती का रहा है