▶️ हाईटेक सट्टेबाजो पर पुलिस का कार्यवाही तंत्र कमजोर?
🅾️ 19 सितम्बर से सटोरियों का महाकुंभ प्रारंभ, अमीर बाप की बिगड़ी औलाद भी आजमा रहे अपनी किस्मत?
लोकेश शर्मा✍️
राजनांदगांव 07 अक्टूबर। आई पी एल दुनिया भर की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में इसका नाम सबसे ऊपर आता है साथ ही यह लोकप्रिय खेला व देखा जाने वाला खेल है। कुछ लोग इसे मनोरंजन के रूप में लेते हैं तो सटोरियों के लिए यह रुपया कमाने की मशीन है । मैच की शुरूवात 19 सितम्बर से शुरू हो गई है , जो कि 1 महीने से ज्यादा दिनों तक खेले जाएंगे यानी कहा जाये तो 19 सितम्बर से सटोरियों का महाकुम्भ शुरू हो गया हैं। इस क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सटोरियों ने अपनी बिछात जमा ली हैं।
इन दिनों आईपीएल क्रिकेट का जोर चल रहा है। आईपीएल क्रिकेट के नाम पर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर हाईटेक सट्टा खिलाने का मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर सहित जिले में भी आईपीएल क्रिकेट सट्टा का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।
आईपीएल के चलते लगभग 19 दिन हो रहे है लेकिन पुलिस की एक भी शहर एवं जिले में बडी कार्यवाही नहीं होना पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे है।
पुलिस अब तक ऐसे लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। जिले की पुलिस छोटे सटोरिए और जुआरियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति में लगी हुई है। पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई कर छोटे सटोरियों व ताश की पत्ती में जुआं खेलने वालों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी जा रही है, पुलिस बड़े सटोरियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
⭕ मुखबिर तंत्र फेल
पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है पुलिस के मुखबिर को भी ये जानकारी नहीं है कि शहर / जिले में आई पी एल पर बडे पैमाने पर सट्टा कहां चल रहे है।
⭕ पिछले सीजन में पकड़े थे हाईटेक सट्टा
शहर सहित जिले में हाईटेक सट्टा लंबे समय से चल रहा है। पिछले सीजन में पुलिस ने शहर के एक घर से हाईटेक सट्टा का खुलासा किया था। इस दौरान करीब 3 सटोरियों को आईपीएल क्रिकेट में हार-जीत का दांव लगाते लाखों रुपए के पट्टी व नगदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस बार एक भी बडा सटोरियों का गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
⭕ पुलिस गश्त व कार्यप्रणाली पर सवाल
शहर में पिछले कुछ समय से अपराध के ग्राफ में काफी बढ़ोतरी हुई है। कुछ सप्ताह पूर्व गैंगवार के चलते दो युवकों की हत्या जैसे संगीन मामले सामने आए है। वहीं चोरी, जुआ, सट्टा व अन्य अपराध पर लगातार बढ़ रहे है। ऐसे में पुलिस की गश्त व उसके कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस सिर्फ चलान कांटने व गश्त के नाम पर खानापूर्ति करने में लगी हुई है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी की वजह से हाईटेक सट्टा का कारोबार फलफूल रहे है।.
⭕ मोबाइल व लैपटॉप से हो रहा कारोबार
मिली जानकारी के अनुसार शहर / जिले के अंदर कुछ होटलों व प्राइवेट जगह पर आईपीएल क्रिकेट का हाईटेक सट्टा चल रहा है। इसमें रोजाना हजारों लाखों के दांव चल रहे है। बावजूद इसके पुलिस अब तक एक भी मामला उजागर नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि सटोरियों द्वारा होटलों व प्राइवेट जगहों से मोबाइल व लैपटॉप के जरिए लाखों का दांव खेला जा रहा है, लेकिन पुलिस को इनकी गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल रही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सब कुछ जानकर भी पुलिस अनजान बनी हुई है।
⭕ अमीर बाप की बिगडी औलादे भी अजमा रहे किस्मत
मिली जानकारी के अनुसार कई रसूखदार परिवार के युवाओं ने भी आई पी एल में हजारों लाखों रूपयों के सट्टे में अपनी किस्मत अजमा रहे है और फोन के माध्यमों से ही हजारों लाखों रूपये का खेल सेट कर लेते है और जीतने के बाद शहर के कई बड़े होटलों एवं रेस्टोरेंट में बैठकर पार्टीया करते है।
