राजनांदगांव.06 अक्टूबर को थाना घुमका के ग्राम पटेवा में बैसाखिन बाई साहू नामक वृद्ध महिला की मृत्यु होने एवं घर में शव पडे होने की सूचना पर थाना प्रभारी घुमका मय स्टाफ के रवाना होकर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करने पर प्रथम दृष्टया वृद्ध महिला की हत्या होना प्रतीत होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।
इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने हेतु पुलिस अधीक्षक डी . श्रवण के निर्देशन एवं अति ० पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन , पुलिस अनु अधिकारी खैरागढ़ जी 0 सी 0 पति के मार्गदर्शन पर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की गई । इस दौरान गांव के लोगों से पूछताछ किया गया , जिनके द्वारा बताया गया कि मृतिका के पुत्र साहू शराब पीने का आदी था ।
दिनांक 06 अगस्त को प्रार्थी चोवाराम साहू ने हिरेन्द्र को 3-4 बार फोन लगाया , जब हिरेन्द्र फोन नहीं उठाया तो चोवाराम उसके घर गया , घर का दरवाजा खुला होने से अंदर जाकर देखा तो बैसाखिन कमरे में खून से लथपथ सिर में गंभीर चोट लगा मृत हालत में पड़ी थी , तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को बताया गया , मृतिका का लड़का हिरेन्द्र घर नहीं था , जिसे ग्रामीणों द्वारा फोन लगाया गया , फोन नहीं उठाने पर गांव के लोग पता करने आसपास के गांव में निकले , मृतिका का लड़का घुमका बस स्टैण्ड के प्रतिक्षालय में मिला ।
संदेह के आधार पर मृतिका के पुत्र हिरेन्द्र साहू से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह दिनांक 05 अगस्त को रात में अपने घर में शराब पी रहा था तो उसकी मॉ शराब पीने से मना की , इसी बात को लेकर अपनी माँ से वाद विवाद करने लगा और आवेश में आकर घर में रखे बासुला से अपनी मों के सिर में 7-8 बार प्राणघातक हमला किया , जिससे बैसाखिन बाई जमीन में गिर गयी और उसकी मृत्यु हो गयी । अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त बसुला एवं घटना के समय पहने कपड़े जिसमें खून लगा था , जिसे वह छुपा दिया था , जिसे अभियुक्त हिरेन्द्र द्वारा अपने घर से निकालकर पेश करने पर जप्त किया गया । इस प्रकार हत्या की गुत्थी तत्परता से सुलझाकर आरोपी को न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी राजेश साहू , उनि. महेश रजक , हरिशचन्द्र मिश्रा , सउनि चैतूराम आर्या , प्र . आर . ताज खॉन , रमेश कुरेटी , आर . नेतूराम ध्रुव , देवानंद परतेती एवं स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही है ।
