Home छत्तीसगढ़ CG : ट्रक की चैपेट में आने से दो लोगो की मौत

CG : ट्रक की चैपेट में आने से दो लोगो की मौत

53

रायगढ़ । जिला के गेरवानी रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक के चालक ने बाईक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलहिया पारा निवासी अंकित केरकेट्टा 22 साल अपने पड़ोसी सुनील केरकेट्टा 30 साल के साथ बाईक से रायगढ़ आ रहा था।

तभी स्टार ढाबा के पास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में स्टार ढाबा के पास ट्रक चालक ने ठोकर मारा। इससे अंकित की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सुनील को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अंकित केरकेट्‌टा अनुकंपा नियुक्ति के काम के लिए अपने पड़ोसी युवक के साथ रायगढ़ आ रहा था। अंकित केरकेट्‌टा के पिता सुभरा पंचायत लैलूंगा के स्कूल में शिक्षक थे। पिता के निधन के पश्चात अंकित अनुकंपा नियुक्ति के लिए दस्तावेज तैयार कर रहा था।

Previous articleCG : राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 
Next articleCG : पुलिसकर्मी और नेता के संरक्षण में चल रहा था जुआ, 10 जुआरी गिरफ्तार